फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ में बनेगा भव्य अटल गंगा द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ में बनेगा भव्य अटल गंगा द्वार
विज्ञापन


हापुड़। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन होकर भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी याद ताजा रखने के लिए जिला पंचायत गढ़ में उनके नाम से भव्य अटल गंगा द्वार बनवाएगा। आगामी बोर्ड बैठक में इसके लिए प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसका पास होना लगभग तय है। इसके अलावा दिसंबर माह में उनकी जयंती को अटल सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
भाजपा के जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत हूण ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट ऐतिहासिक सांस्कृतिक आध्यात्मिक नगरी है। अटल जी प्रधानमंत्री होने के अलावा भारतीय संस्कृति और हिंदी के पूरी दुनिया में ध्वजवाहक भी थे। ऐसे में गढ़ में उनकी याद में भव्य अटल गंगा द्वारा बनाया जाएगा। इसके लिए फिलहाल स्थान का चयन नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि गढ़ कार्तिक मेला मार्ग या स्याना चौपला के पास इस द्वार को बनाया जाएगा। अधिकतर जिला पंचायत सदस्य इस प्रस्ताव को मूक स्वीकृति दे चुके हैं। ऐसे में इस प्रस्ताव का बोर्ड बैठक में पास होना तय है।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिला पंचायत हापुड़ द्वारा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अटल सुशासन सप्ताह भी मनाया जाएगा। इसके तहत अटल सुशासन ग्राम पंचायत पुरस्कार वितरण की भी योजना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में श्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किए जाने की योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में वाद विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में 20 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी हरी झंडी
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक 21 अगस्त को होनी थी, लेकिन यह बैठक निरस्त कर दी गई, हालांकि भी बैठक की तिथि निर्धारित नहीं है, लेकिन इस बोर्ड बैठक के लिए सभी जिला पंचायत सदस्यों ने करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाकर सौंप दिए हैं। इन विकास कार्यों को बोर्ड बैठक में पास किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड बैठक में गढ़ गंगा मेले की कमेटी का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें