फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड और कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों को मदद भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका बोर्ड और कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों को मदद भेजी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका सभासद और कर्मचारियों ने केरल के बाढ़ पीड़ितों को बृहस्पतिवार को मदद भेजी, एसडीएम ज्योति राय ने पालिका बोर्ड व कर्मचारियों की सराहना करते हुए राहत सामग्री ले जा रहे मिनी ट्रक को रवाना किया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन सोना सिंह के आह्वान पर सभी 25 सभासदों ने मासिक बैठक की एवज में मिलने वाले एक-एक हजार की भत्ता राशि और कर्मचारियों ने अपने वेतन से हजारों की रकम बाढ़ पीड़ितों की मदद को एकत्र की। जिससे खाद्य सामग्री समेत दवा और कपड़े खरीदकर केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजे गए हैं। चेयरमैन ने बताया कि पालिका स्तर से केरल के बाढ़ पीड़ितों को मदद भेजने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, ईओ राममूर्ति त्रिपाठी, सभासद शाहनवाज कुरैशी, डॉ. शमशाद, रोहित आर्य, विरेश, रामपाल, सुरेंद्र सिंह, मोमीन खां, रियासत अंसारी, आदित्य चौहान, बबलू यादव, मीनाक्षी बंसल, सतनाम यादव, कृष्णपाल, रामकिशोर समेत अधिकांश कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें