फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष को नहीं दिया कोई लीगल नोटिस-राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष को नहीं दिया कोई लीगल नोटिस - राकेश टिकैत
विज्ञापन


हापुड़। भाकियू जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री को लीगल नोटिस दिए जाने की बात को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने खारिज कर दिया है। राकेश टिकैत का कहना है कि उन्होंने कोई नोटिस जारी नहीं कराया। बल्कि हापुड़ का एक पदाधिकारियों उनके समक्ष शिकायत रखने पहुंचा था, जिसकी बात सुनी गई।
उल्लेखनीय है कि निर्माणाधीन हाइवे पर धरना प्रदर्शन के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने एक पदाधिकारी पर फर्जी तरीके से कार्यकारिणी के गठन का आरोप लगा, करीब 8 पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन

इस मामले के बाद से भाकियू की कार्यकारिणी में घमासान मचा हुआ है। बीते दिनों एक पदाधिकारी उक्त विषय में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिलने पहुंचा था। इसके बाद से जिलाध्यक्ष को लीगल नोटिस जारी किए जाने की चर्चा तेज हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में जिलाध्यक्ष समेत स्थानीय कमेटी के पदाधिकारी राकेश टिकैत से मिलने पहुंचे। फोन पर राकेश टिकैत ने बताया कि उन्होंने जिलाध्यक्ष को कोई लीगल नोटिस जारी नहीं किया है। एक पदाधिकारी उनसे सिर्फ शिकायत करने आया था। कार्यकारिणी के गठन व निष्कासन की जांच की जा रही है। उन्होंने कोई लीगल नोटिस जारी नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें