फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-चार दिन में ही जवाब दे गई रसूलपुर में बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन में ही जवाब दे गई रसूलपुर में बनी सड़क
विज्ञापन


हापुड़। गांव रसूलपुर में 14वें वित्त से सीसी रोड की साइड में बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क व नाली चार दिन बाद ही जवाब दे गई है। शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया इसमें धंसने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व गांव रसूलपुर में सीसी रोड की साइड में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण का कार्य कराया गया था। निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। ग्रामीण जतिन चौधरी व बंटी समेत अनेक लोगों ने बताया कि इस संबंध में कार्य के दौरान भी ठेकेदार को आगाह किया था, लेकिन उसने एक न सुनी। सरकार के पैसे का दुरुपयोग कर घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया गया। शुक्रवार को सड़क से होकर गुजर रही ट्रैक्टर, ट्रॉली का पहिया सड़क में धंस गया। चार दिन पहले ही बनी सड़क व नाली के चार दिन में ही उखड़ जाने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। इस संबंध में उन्होंने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच करायी जाएगी। गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें