फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल में बिछी पाइप लाइन फूटी, लोगों का हंगामाण्ण्

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में पानी का इंतजार, सड़क बनीं तालाब
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ कस्बे में हाल ही में लाखों रुपये से बिछाई गई पानी की पाइप लाइन ठेकेदार की लापरवाही के चलते फूट गई है। इस पाइप लाइन से जिन इलाकों के घरों में पानी का इंतजार था वहां के लोग अब तीन दिन से जलभराव झेल रहे हैं। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बा बाबूगढ़ के वार्ड नंबर एक में हाल ही में ठेकेदार ने लाखों रुपये की लागत से पानी की पाइप लाइन बिछाई है। लेकिन सड़क खोदने के बाद इस पाइप लाइन को गहराई में न दबाकर खुला छोड़ दिया गया है। जिससे रास्ते पर गुजरने वाले वाहनों से यह लाइन क्षतिग्रस्त होकर फूट गई है। पिछले तीन दिनों से सड़क पर पानी भरा है। पाइप लाइन लीकेज होने से पीने का पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। इस समस्या को लेकर लोग नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कर्मचारियों द्वारा लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जिससे गुस्साए लोग रविवार सुबह एकत्र हुए प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि यह लापरवाही है, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में शेखर चौधरी, अशोक वर्मा, अमित, सलमान, रमन, कपिल, रघु, अमित, रोहित, राकेश, करण, चरण सिंह, कृष्ण वर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें