फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार पेंशनरों की अटकी है समाजवादी पेंशन

Mon, 22 Aug 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
rupees - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चुनावी साल में भी सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को भूले बैठी है। राज्य सरकार की समाजवादी पेंशन योजना के तहत जिले के करीब 17 हजार पेंशनरों की पेंशन पिछले चार माह से अटकी है। पात्र लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की समाजवादी पेंशन योजना प्रमुख और शुरूआती योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्रों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। जिले में इस योजना के लिए कुल 16,769 लोगों को चयनित किया गया है।

योजना को हाल ही में ऑनलाइन किया गया है। इसके बाद पेंशन की धनराशि सीधे पात्र के खाते में आनी है। इस प्रक्रिया के चलते पिछले चार माह से किसी पात्र को पेंशन नहीं मिली है। चुनावी साल होने के बावजूद पात्र समाज कल्याण विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी लेने कार्यालय पहुंचे चमरी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि पेंशन के लिए वह दो बार संबंधित अधिकारी से मिल चुके हैं, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

इस संबंध में जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी राजेश सक्सेना ने कहा कि मार्च में क्लोजिंग होती है। इसके बाद खातों का सत्यापन किया गया था। अब खातों में धनराशि डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें