फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका परिषद की बैठक में 165 प्रस्ताव पास

Mon, 12 Jun 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पालिका परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद हापुड़ की बोर्ड बैठक में सोमवार को हल्के विरोध के बीच चालू वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए करीब 190 प्रस्तावों में से 165 को हरी झंडी मिली जबकि स्वास्थ्य संबंधी 25 प्रस्ताव अगली बैठक के लिए रोक दिये गए।
विज्ञापन


बैठक में विधायक और पालिका सदस्यों ने कई मुद्दों को उठाया जिस पर पालिकाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। वहीं पालिका कर्मियों को गर्म व ठंडी वर्दी मिलने का भी रस्ता साफ हो गया।

सोमवार सुबह 11 बजे पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन हुआ। इसमें बैठक को संबोधित करते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने कहा कि पिलखुवा में बने सोलिड वेस्ट प्लांट में शहर से कूड़ा जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


आगामी दो महीने के अंदर शहरवासियों को पूरी तरह से कूड़े से निजात मिल जायेगी। दो अक्तूबर तक शहर ओडीएफ मुक्त हो जायेगा।

इस दौरान हल्के विरोध के बीच कुल 190 प्रस्ताव रखे गये जिनमें से 165 पास हो गए जबकि स्वास्थय विभाग संबंधी 25 प्रस्ताव तकनीकि परीक्षण के लिए रोक दिये  गये जो अगली बैठक में रखे जा सकेंगे।
 
इसमें साफ सफाई, प्रकाश के लिए लाइट लगवाने, पेयजल व्यवस्था, पुरानी मशीनों को दुरस्त कराने, सफाई कर्मियों को ठंडी, गर्म वर्दी आदि प्रमुख रहे।

पालिका अध्यक्षा मालती भारती ने कहा कि पालिका द्वारा चौराहे पर वाटर कूलर लगाए गए हैं, शहर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है।

मलिन बस्तियों में कूड़े के डिब्बे रखवाए गए हैं। जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं और वह योजना के पात्र हैं उनके फार्म भरवाए जायेंगे ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके और शहर ओडीएफ मुक्त हो जाए।

भाजपा के क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि गर्मी के चलते पानी की समुचित व्यवस्था हो, सड़कों को पूर्णत गड्ढा मुक्त किया जाए।

पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती भारती व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने विधायक और पालिका सदस्यों को समस्याओं के हर संभव निस्तारण का आश्वासन दिया।  इस मौके पर सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन, संजय त्यागी, सुनील पटवारी, अनुज गर्ग, अमित नागर, चतर सिंह, शारदा भुर्जी, जावेद, एजाज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें