वर्ल्ड मैराथन में विनोद ने बढ़ाया जिले का मान
हापुड़। बैंगलोर में आयोजित टीसीएस वर्ल्ड मैराथन चैंपियनशिप में हापुड़ के सपनावत निवासी विनोद राणा ने 40 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर, जिले का नाम रोशन कर दिया है।
सपनावत निवासी महमवीर सिंह के पुत्र विनोद राणा खेलों में काफी मेधावी हैं। वर्ल्ड वुसू चैंपियन रहने के साथ ही उन्होंने प्रो रेस्लिंग में भी जिले का नाम राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। रविवार को बैंगलोर में आयोजित 10 किलोमीटर दूरी की वर्ल्ड मैराथन में विनोद का चयन हुआ था। इस मैराथन में देश, विदेश के हजारों धावकों ने भाग लिया। विनोद राणा ने 40 मिनट में 10 किलोमीटर की दौड़ को पूरा कर, जिले का नाम रोशन कर दिया है।
विनोद राणा की उपलब्धि पर उसके परिजनों समेत ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।