फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लि के 82 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 82 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को कराया बंद
विज्ञापन


हापुड़। जिले में संचालित 82 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करा, उनमें पढ़ रहे छात्रों को आस पास के सरकारी स्कूलों में समायोजित करने की कार्रवाई बेसिक विभाग के अफसरों ने शुरू कर दी है। सोमवार को इस संबंध में बीएसए ने डीएम को रिपोर्ट सौंपी।
शासन से बीते दिनों गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने के आदेश हुए थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने टीम बनाकर इन विद्यालयों के खिलाफ सघन अभियान चलाया था। विभागीय अफसरों ने जिलेभर के 82 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्रवाई कर, उन्हें बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए द्वारा दी गई रिपोर्ट की जानकारी देते हुए सीडीओ दीपा रंजन ने बताया कि सभी 82 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करा दिया है, इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकारी स्कूलों में समायोजित करने की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें