फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा महिलाओं के लिए खोला वन स्टॉप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसहारा महिलाओं के लिए खोला वन स्टॉप सेंटर
विज्ञापन


हापुड़। अनाथ व बेसहारा उत्पीड़ित महिलाओं को राहत पहुंचाने के लिए सीएमओ कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आपकी सखी आशा ज्योति केंद्र के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ किया गया है। यहां पांच दिन तक महिलाओं को रखकर उन्हें समुचित सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि जिले की अनाथ महिला एवं पीड़ित महिलाओं को 181 के माध्यम से रेस्क्यू करते हुए इस सेंटर पर 5 दिनों तक रखे जाने की सुविधा प्राप्त रहेगी। उसके उपरांत संबंधित महिलाओं को नारी निकेतन भेजा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जिले की ऐसी अनाथ महिलाएं एवं पीड़ित महिलाएं जिन के संबंध में पुलिस के माध्यम से या अन्य माध्यमों से सूचना प्राप्त होगी संबंधित महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर पर रखकर सुविधा प्रदान की जाएगी। बताया कि खोले गए वन स्टॉप सेंटर पर महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस चौकी का भी शुभारंभ किया गया है। जहां पर 24 घंटे महिला कांस्टेबल सुरक्षा की दृष्टि से उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें