पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मियों की हुई बैठक
गढ़मुक्तेश्वर। विभागीय हित के कार्यों को लेकर पावर कारपोरेशन के संविदाकर्मियों ने सिंभावली में बैठक की, जिसमें कामकाज के दौरान सावधानी बरतने को लेकर भी चर्चा की गई
सिंभावली में स्थित बड़े बिजली घर पर रविवार को पावर कारपोरेशन के संविदा कर्मियों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसएसओ नरेंद्र त्यागी ने कहा कि सभी कर्मचारी बिजली के रुके हुए बिलों की वसूली करने के साथ ही उपभोक्ताओं को समय से बिल जमा कराने के लिए प्रेरित करें। वहीं कारपोरेशन से जुड़े उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराने के लिए भी संविदाकर्मी सदैव तैयार रहे। उन्होंने कहा कि लाइन पर काम करने के दौरान असावधानी बरतने से कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो जाते है, जिससे बचने के लिए सावधानी बरतना ही सबसे अहम है। मौके पर सतेंद्र, अंकित कुमार, विरेंद्र, दीपक, विपिन शर्मा, दूलीराम समेत दर्जनों संविदा कर्मी मौजूद रहे।