फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से अभद्रता करना चौकी इंचार्ज पर पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से अभद्रता करना चौकी इंचार्ज पर पड़ा भारी
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुदाफरा चौकी इंचार्ज द्वारा एक युवक को रास्ते में रोककर उससे अभद्रता करना महंगा पड़ गया है। युवक द्वारा सीएम के ट्विटर पर शिकायत का पुलिस ने संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किए गए टिवट में सचिन ने बताया कि दो दिन पहले वह किठौर रोड पर अपने वाहन में सवार होकर जा रहा था। मुदाफरा चौकी इंचार्ज ने युवक को रोक लिया और उसके साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

युवक ने अभद्रता करने का विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई की गई, साथ ही उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री, हापुड़ पुलिस को भी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को ट्विटर होते ही पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद युवक से पूरे प्रकरण की जानकारी ली गई और उसे आश्वासन दिया गया कि इस मामले में जल्द ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है, जिसकी जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें