15 जुलाई को होगी आईएएस/पीसीएस कोचिंग केंद्र की प्रवेश परीक्षा
हापुड़। राजकीय आईएएस/पीसीएस कोचिंग केंद्र में प्रवेश के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर 15 जुलाई को संपन्न होगी। इस संबंध में निर्देश मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले के एसएसवी डिग्री, इंटर कालेज, एसएसके इंटर कालेज, दीवान इंटर कालेज, आर्य कन्या पाठशाला, टैगोर शिक्षा सदन इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 3966 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि ऊपर से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर जल्द ही व्यवस्था पूरी करा ली जाएंगी। ब्यूरो