फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की शाहदत को हजारों छात्राओं का नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों की शहादत को हजारों छात्राओं का नमन
विज्ञापन


हापुड़। श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर मेें बृहस्पतिवार को आयोजित क्रांति दिवस कार्यक्रम में हजारों छात्राओं ने शहीदों की शहादत को नमन कर उन्हें याद किया। इस मौके पर शहीद शोभित शर्मा की माता को सम्मानित किया और स्वतंत्रता संग्राम को लेकर अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
स्कूल की दैनिक वंदना के बाद कार्यक्रम, जरा याद करो वो बलिदान, का शुभारंभ अमर जवान ज्योति पर मुख्य अतिथि, शहीद शोभित शर्मा की माता रत्नेश शर्मा, प्रधानाचार्य अलका गुप्ता, सह निदेशक कुलदीप कसाना तथा अन्य अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

एनसीसी की छात्राओं ने शहीदों को राष्ट्रीय सम्मान, सशस्त्र सलामी दी गई। बाद में सभी ने दो मिनट का मौन रखा तथा शहीदों की पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गई। स्कूल की कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने लघु नाटिका एवं गीतों के माध्यम से शहीदों को याद किया। क्रांतिकारी भगत सिंह, मंगल पांडे, सुखदेव, राजगुरू आदि की झांकियां प्रस्तुत की गईं।
इस बीच छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हापुड़ के शोभित शर्मा की माता रत्नेश को उनके भाई नरेन्द्र शर्मा, संदीप शर्मा और भाभी प्रियंका शर्मा के साथ सम्मानित किया गया। प्रियंका शर्मा ने कहा कि शहीद अमर सूरज की तरह हैं। शहीदों से सभी को प्रेरणा लेकर देश को संभालने में सहयोग करना चाहिए।
पुलिस लाइन में तैनात सूबेदार मेजर राकेश शर्मा ने कहा कि हमारे देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए 1857 से 1947 तक चले स्वतंत्रता संग्राम में 7.32 लाख देशभक्तों ने शहादत दी। उन्होंने एक गीत, ए मेरे वतन के लोगों ..प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

स्कूल की छात्राओं के एक गीत, साथी घर जाकर मत कहना, अंखियों से समझा देना, ने भी सभी की आंखों को नम कर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्राइमरी विभाग की इंचार्ज रेखा शर्मा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य अलका गुप्ता के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें