फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीआरसी चयन पत्रावली-2014 के गायब होने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीआरसी चयन पत्रावली-2014
विज्ञापन

के गायब होने से मचा हड़कंप

हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग में एबीआरसी की चयन पत्रावली-2014 के गायब होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्र सौंपकर उक्त पत्रावली में भारी अनियमितता के चलते साक्ष्य मिटाने के लिए उसे गायब करने का आरोप लगाया है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।
उल्लेखनीय है कि एबीआरसी के नवीनीकरण को लेकर बीते कई महीने से शिक्षकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की शिकायत पर कई एबीआरसी के नवीनीकरण को निरस्त कर उन्हें मूल विद्यालयों में लौटा दिया गया था। हालांकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि वर्ष 2014 की एबीआरसी चयन पत्रावली में काफी अनियमितता थी। इसकी शिकायत वह अफसरों से कर रहे थे। इसी बीच किसी ने उक्त पत्रावली को ही गायब कर दिया है, जो दर्शाता है कि वास्तव में अनियमितता की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पदाधिकारियों ने इस मामले में डीएम से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं पत्रावली के गायब होने से अफसरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें