फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब! आईजीआरएस पोर्टल में दर्ज कर दी गलत जांच आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम साहब! आईजीआरएस पोर्टल में दर्ज कर दी गलत जांच आख्या
विज्ञापन

- गांव दोयमी निवासी व्यक्ति ने दोयमी रोड फ्लाई ओवर पर स्ट्रीट लाइट चालू कराने के संबंध में की थी शिकायत
- समस्या का निस्तारण किए बगैर, उक्त स्थान हापुड़ में न होने की दर्ज कर दी आख्या
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
गांव दोयमी निवासी एक व्यक्ति ने दोयमी रोड फ्लाई ओवर पर स्ट्रीट लाइट चालू कराने के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत का निस्तारण तो नहीं हुआ, लेकिन जांच अधिकारी ने यह स्थान हापुड़ में न होने की आख्या दर्ज कर रिपोर्ट डीएम को प्रेषित कर दी है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईजीआरएस पर शिकायतों का निस्तारण किस तरह हो रहा है।
गांव दोयमी निवासी सोनू त्यागी ने सितंबर 2017 में दोयमी रोड फ्लाई ओवर पर स्ट्रीट लाइट चालू न होने के संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। 14 दिसंबर को रिमाइंडर देने पर मुख्यमंत्री कार्यालय से डीएम को समस्या के निस्तारण के आदेश दिए गए थे। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसीलदार कार्यालय से उनके पास फोन आया। फोन पर ही समस्या सुनी गई, लेकिन निस्तारण नहीं हुआ। आरोप है कि पोर्टल पर दर्ज शिकायत का निस्तारण कराने की बजाय जांच अधिकारी ने आख्या में स्पष्ट लिख दिया कि यह हापुड़ से संबंधित नहीं है, जबकि मौका स्थल जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज सभी शिकायतों का निस्तारण कराया जाना प्राथमिकता है। इस तरह की आख्या देना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। - कृष्णा करूनेश, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें