फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ की रिया ने नेपाल में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ की रिया ने नेपाल में गाड़ा झंडा
विज्ञापन

हापुड़। नेपाल के पोखरा शहर में आयोजित स्पोर्ट्स फैस्टिवल सीजन-9 में एसएसवी पीजी कालेज की छात्रा रिया वर्मा ने स्वर्ण पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। इससे परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

कोठीगेट निवासी राजीव वर्मा की पुत्री रिया वर्मा का चयन बीते दिनों स्पोटर्स फेस्टिवल सीजन-9 के लिए हुआ था। इस प्रतियोगिता में देशभर के करीब 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 मीटर की दौड़ में रिया वर्मा ने सबसे तेज दौड़कर जिले का नाम रोशन किया। बेटी की उपलब्धि पर उनके पिता राजीव वर्मा, माता रश्मि वर्मा काफी उत्साहित हैं। हापुड़ आगमन पर रामानंद राय, सुदर्शन त्यागी, डा.आनंद वर्मा, महेश सैनी, बेनर्जी भारती, विजय ठेकेदार, रामवीर सिंह, संजीव गुप्ता, काम्या, भारती, सीमा त्यागी ने रिया वर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें