कबड्डी में एलएन स्कूल की टीम अव्वल
- हिमाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्पोर्टस एंड कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-17 वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर, स्वर्ण पदक जीता। मेधावी छात्रों का विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा.आराधना वाजपेयी ने बताया कि यह प्रतियोगिता 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक फर्स्ट नेशनल स्पोर्टस एंड कल्चरल फेडरेशन 2017 के अंतर्गत हुई थी। इसमें उनके विद्यालय की टीम ने हिमाचल के केएन स्पोर्टस क्लब को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
डायरेक्टर पंकज कुमार अग्रवाल व सचिन विनय त्यागी ने मेधावी खिलाड़ी कप्तान विशाल चौधरी, संस्कार सिंधु, दिपांशु शर्मा, प्रशांत डागर, अर्पण शर्मा, तनुज त्यागी, आशीष कुमार, बलविंदर सिंह और कोच योगेंद्र पाल सिरोही का उत्साहवर्धन कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर यक्षवीर तोमर, निशांत शर्मा, सीमा त्यागी ने भी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।