फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरलेस पर छात्रा के आदेश, पुलिस में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरलेस पर छात्रा का आदेश, पुलिस में हड़कंप
विज्ञापन

- कोतवाली-पुलिस लाइन में एसपी ने लगाई बच्चों की क्लास
- कानूनी जानकारी से लेकर पुलिस से जुड़े कार्यों की दी जानकारी
- चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी में छात्रों ने संभाली ट्रैफिक की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली में बच्चों की क्लास में जब एसपी पहुंचे तो अंकल-अंकल की आवाज से परिसर गूंज उठा। एसपी ने बच्चों को पुलिस से जुड़ी जानकारियां दीं। वहीं, बच्चों ने एसपी अंकल से कई तीखे सवाल जवाब भी किए।
बुधवार की सुबह केंद्रीय विद्यालय के बच्चेे कोतवाली हापुड़ पहुंचे, जहां एसपी हेमंत कुटियाल ने बच्चों को कंट्रोल रूम, यूपी 100 कंट्रोल रूम, कोतवाली आफिस घुमाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि कोई भी अनहोनी होने पर तुरंत 100 नंबर पर फोन मिलाएं। 100 नंबर पर आने वाली सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से संबधित थाना/ पुलिस जीप को दी जाती है। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों की वर्दी व उनके पद के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों को वायरलेस सेट की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

इसी बीच छात्रा सिमरन ने बाबूगढ़ थाना प्रभारी को केंद्रीय विद्यालय के समीप अनहोनी की सूचना दे दी, जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला टेस्ट रिपोर्ट का निकलने पर राहत की सांस ली। इसके अलावा बैरकों में पुलिस कर्मियों के रहने के तौर तरीकों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन ले जाकर डाग स्कवायड, परेड से अवगत कराया।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने बच्चों से यातायात नियमों से जुड़े सवाल करते हुए उन्हें नियमों का पाठ भी पढ़ाया। साथ ही पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बच्चों ने तहसील चौराहे पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था भी संभाली। बच्चों द्वारा जवाब देने पर उन्हें चाकलेट दी गई। इस दौरान बच्चे उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में सीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह, यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें