फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम की गुणवता सुधारने को रसोईयां देखेंगी लघु फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म सिखाएगी कैसे पौष्टिक बनें एमडीएम
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को मिड डे मील में पौष्टिक भोजन मिलेगा। इसके लिए महिला रसोइयों को पोषण नामक लघु फिल्म दिखाई जाएगी।

इस फिल्म में खाद्य पदार्थों के लाभ और उनके इस्तेमाल की पूरी विधि बताई जाएगी। जिले के विद्यालयों इसकी शुरूआत जल्द की जाएगी।

बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए परिषदीय स्कूलों में दोपहर का पौष्टिक भोजन दिया जाता है। इससे छात्रों को फैट, प्रोटीन, मिनरल्स, प्रोटीन और खनिज पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं।

ऐसे में बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास उम्र के सापेक्ष होता रहे। कई विद्यालयों में छात्रों को मिड डे मील पौष्टिक नहीं मिल रहा है। रसोइयों की गलती से भोजन की गुणवत्ता नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन


इसको लेकर शासन बेहद गंभीर है। इस समस्या से निजात पाने की योजना शासन ने बना ली है। मिड डे मील की गुणवत्ता सुधारने व पौष्टिकता से भरपूर करने के उद्देश्य से स्कूलों में खाना बनाने वाली रसोईयों को पोषण नामक लघु फिल्म दिखाने का निर्णय लिया है।

इस फिल्म के माध्यम से रसोइयों को एमडीएम को पौष्टिक बनाने, स्वच्छता का ध्यान रखने, आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व मात्रा की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता का कहना है कि यह नई पहल शुरू होने जा रही है। रसोइयों को फिल्म के माध्यम से एम डी एम को पौष्टिक बनाने की विधि बताई जायेगी, ताकि छात्रों को पौष्टिक भोजन मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें