हापुड़। बारिश के कारण रमपुरा बिजलीघर में फाल्ट हो गया, इससे जुड़े गांवों में 16 घंटे तक बिजली का संकट छाया रहा। वहीं, अब्दुल्लापुर मोड़ी में विद्युत तारों में आग लगने से रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही।
आरडीएसएस योजना में जर्जर तार बदले जा रहे हैं, लेकिन जिस तरह के तार डाले जा रहे हैं, वह सवालों के घेरे में हैं। अब्दुल्लापुर मोड़ी में बारिश के दौरान तारों में चिंगारी से आग लग गई। करीब ढाई मिनट तक ऊंची-ऊंची आग की लपटे उठती रहीं। इसके बाद लीड का केबल जलकर नीचे गिरने लगा। किसी तरह ग्रामीणों ने नीचे से वाहन हटाए।
वहीं, उपेड़ा उपखंड क्षेत्र का रमपुरा बिजलीघर सोमवार तड़के 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बंद रहा। बारिश के कारण ब्रेकडाउन होने से समस्या बनी। इसके कारण मुरादपुर, हाजीपुर, सेना, कुराना, बंगोली, रमपुरा, उदयपुर, बनखंडा, दयानतपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। उपेड़ा उपखंड के एसडीओ विनेश कुमार ने बताया कि तेज बारिश के चलते ब्रेकडाउन हो गया था। इस कारण रमपुरा बिजलीघर बंद रहा। फाल्ट दुरस्त कर सप्लाई चालू करा दी है।
आज से तीन दिन तक बाधित रहेगी आपूर्ति
एसडीओ प्रथम देवेश कुमार ने बताया कि दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला राजीव विहार, छज्जुपुरा, महेशपुरी, किशनपुरा, मजीदपुरा, कोठीगेट, पीरबाहुद्दीनगर की बिजली आपूर्ति आठ अगस्त तक सुबह 11 से शाम तीन बजे तक प्रभावित रहेगी।
कोट
विनेश कुमार, एसडीओ उपेड़ा।
-
जतिन त्यागी