सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति पर यूपीआई के माध्यम से उसके बैंक खाते से 15,800 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
गांव सरूरपुर निवासी मोहम्मद शालिम ने बताया कि 11 अक्तूबर की शाम को उनके पंजाब नेशनल बैंक की भोवापुर मस्तान नगर शाखा स्थित खाते से यूपीआई के माध्यम से 15,800 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
शालिम का कहना है कि उसने किसी को भी रकम का भुगतान नहीं किया था। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल की यूपीआई सेवा को हैक कर खाते से रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने संबंधित यूपीआई आईडी और लेनदेन की जानकारी देते हुए पुलिस से मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने की मांग की है।
सीओ राहुल यादव का कहना है कि बैंक स्टेटमेंट की जांच कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।