फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम करने पहुंचे किसान की करंट की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की करंट की चपेट में आकर मौत, हंगामा
विज्ञापन


हापुड़। तहसील क्षेत्र के गांव आरिफपुर की मंढैया में बृहस्पतिवार सुबह खेत पर काम करने पहुंचे एक किसान की विद्युत तार की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। तहसील की टीम भी मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार आरिफपुर की मंढैया निवासी प्रेम सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे काम करने के लिए खेत पर पहुंचे। पहले से ही जमीन पर पड़े विद्युत लाइन के तार पर उनका पैर पड़ गया। तेज प्रवाह का करंट दौड़ने से मौके पर ही किसान की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार हंगामा किया। भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि किसान ने गोहरा बिजलीघर पर कई बार जर्जर विद्युत लाइन को ठीक करने की शिकायत की थी, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका। समय रहते यदि तारों की बदली कर दी जाती तो किसान की मौत न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार अजय शर्मा ने पीड़ित परिवार को राहत दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसील, राजस्व की टीम भी गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें