फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉब लिंचिंग मामले में डीएम से मिले जमीयत उलमा के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग मामले में डीएम से मिले जमीयत उलमा के पदाधिकारी
विज्ञापन


हापुड़। झारखंड में मॉब लिंचिंग मामले को लेकर माहौल अभी भी गर्म है। बुधवार को धार्मिक संस्था जमीयत ए उलमा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने ऐसे मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
संस्था हापुड़ अध्यक्ष मौलाना रियाज अहमद ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि देश में अल्पसंख्यकों विशेषकर मुस्लिम, आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। जो मानवाधिकारों का पूर्ण हनन और प्राकृतिक सिद्धांतों के विपरीत है। भारत में राजनैतिक संरक्षण प्राप्त असामाजिक तत्चों की भीड़ अल्पसंख्यकों व मुस्लिमों पर अत्याचार करने में सक्रिय हैं। ट्रेनों से लेकर बस्तियों तक जिस प्रकार से धर्म जाति विशेष पर अत्याचार हो रहे हैं, यह मानवता के नाम एक कलंक है और मानवाधिकारों का हनन है। इसी क्रम में झारखंड में एक नौजवान मोहम्मद तवरेज अंसारी के साथ भीड़ ने जो कार्य किया है, वह निंदनीय है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और अंसारी के परिवार को एक करोड़ रुपये बतौर मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष कारी मोहम्मद असगर, मोलाना मोहम्मद यामीन, कारी सगीर अहमद, मुफ्ती मोहम्मद अय्यूब, कारी मोहम्मद आसिम, मोलाना जहीर अहमद, हाफिज सईद अहमद, कारी मोहम्मद आबिद, मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकिम, अजमल मुस्तफा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें