फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु की मासिक पंचायत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने ज्ञापन सौंप की समस्याओं के निस्तारण की मांग
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू भानु की मासिक पंचायत में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, किसानों से ऋण वसूली पर रोक समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों ने एसडीएम, सीओ को डीएम के नाम ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ तहसील प्रांगण में मंगलवार को भाकियू भानु की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ तहसील अध्यक्ष करण सिंह और संचालन तहसील अध्यक्ष जितेंद्र नागर ने किया। पंचायत में जितेंद्र नागर ने कहा कि जनपद की सिंभावली और ब्रजनाथ पुर शुगर मिलों पर किसानों का कई सौ करोड़ रुपया बकाया है, लेकिन मिल प्रबंधन द्वारा भुगतान के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही। गन्ना भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। कहा कि बकाया गन्ना भुगतान न होने तक किसानों से ऋण वसूली न की जाए और जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए। जनपद की सभी तहसीलों में जमीन की रजिस्टरी कराने के नाम पर दो प्रतिशत सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। वहीं सर्किल लेखपाल भी अवैध वसूली में लिप्त हैं। जिसे भाकियू भानु किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पारदर्शिता से लागू कराते हुए सभी किसानों को शामिल किए जाने की मांग भी की। जिलाध्यक्ष पवन हुण ने कहा कि 2012 में जनपद हापुड़ का गठन होने के बाद भी सिंचाई विभाग का कार्यालय मेरठ में है, उन्होंने सिंचाई विभाग का कार्यालय हापुड़ में स्थापित किए जाने की मांग की है। किसानों ने सभी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम के नाम एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपते हुए समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर तहसील महासचिव सोविंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष रुपराम सिंह, यशपाल सिंह, शिवदीप त्यागी, वीरेंद्र अट्टा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें