फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के तीन में से दो खेमे फिर एकजुट हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ बार एसोसिएशन के निर्विरोध निर्वाचित बार अध्यक्ष ने नजी कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। एक सप्ताह में ही पद छोड़ देने के बाद अब फिर से अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया दोबारा होगी।
विज्ञापन

मतदाता सूची से लेखा निरीक्षक निरंजन राणा समेत कई वकीलों के नाम काटे जाने पर वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के बीच गढ़ बार एसोसिएशन दो फाड़ हो गई थी। नाराज खेमे ने 22 जून को अपनी कार्यकारिणी का गठन कर कुंवरपाल सिंह को अध्यक्ष और संजीव चौहान को सचिव चुन लिया था, जिसके बाद 25 जून को बार एसोसिएशन से जुड़े वकीलों ने भी आम राय से प्रवेश चौहान को अध्यक्ष और मोहम्मद कलीम को सचिव चुन लिया था। जिसके अगले ही दिन करीब 50 वकीलों ने राजस्व बार का गठन चंद्रशेखर शर्मा को अध्यक्ष और धर्मेंद्र चौधरी को सचिव चुन लिया था। बार एसोसिएशन तीन खेमों में बंटने पर एकता को तगड़ा झटका से आहत वकीलों ने तीनों ही खेमों को फिर से एकजुट करने की मुहिम चलाकर शुक्रवार को बैठक की थी। इसी बाबत मंगलवार को फिर से बैठक बुलाई गई, जिसमें करीब दो घंटों तक विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा होने के बाद नवगठित राजस्व बार के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, सचिव धर्मेंद्र चौधरी और उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने खेमे का बार एसोसिएशन में फिर से विलय करने पर सहमति जता दी। वहीं बार एसोसिएशन में निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष प्रवेश चौहान ने निजी कार्यों में व्यस्तता का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे बार कार्यकारिणी ने स्वीकार कर लिया। पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी, नरेंद्र गुप्ता, अमरपाल सिंह, बलराज त्यागी, नरेश गिल, ओमपाल मावी, सतेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नागर ने बताया कि प्रवेश चौहान द्वारा इस्तीफा दिए जाने पर अध्यक्ष का चुनाव करने की प्रक्रिया अब दोबारा होगी, जबकि कुंवरपाल सिंह की अध्यक्षता वाले गुट का भी बार एसोसिएशन में फिर से विलय कराने की कवायद जारी है। बार सचिव कलीम खां, पवन कंसल, मनोज गोयल, धनवंत राय, ठाकुर रोहताश, सुकेंद्र सिंह, संदीप सैनी, अवनीश चौधरी, महताब अली, मोहित गुप्ता, दिनेश त्यागी, शांतनु गर्ग, हिमांशु त्यागी, कृष्ण प्रजापति समेत दर्जनों वकीलों ने बार के दो खेमों की एकजुटता होने की खुशी में मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें