फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का लिया प्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली अग्रवाल बनीं इनरव्हील क्लब ग्रेटर की अध्यक्ष
विज्ञापन


हापुड़। इनर व्हील क्लब ग्रेटर के तत्वावधान में पदग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें वैशाली अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का प्रण लिया।
क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष वैशाली अग्रवाल ने कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी का श्रृंगार होते हैं। पेड़ों का अंधाधुंध कटान होने से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं, जिससे जीवन भी खतरे में पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हमें बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पद ग्रहण समारोह में वैशाली अग्रवाल ने अध्यक्ष, डा. अंजना सक्सेना ने सचिव, डा. रूचि अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष, डा. दीप शिखा गोयल ने सह अध्यक्षा, शैली गुलाटी ने आईएसओ, तनु अग्रवाल ने एडिटर का पदभार ग्रहण किया।
क्लब के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण कर, पर्यावरण व जल संरक्षण का प्रण लिया। इतना ही नहीं लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें