फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के उत्पीडन पर भाकियू भड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली शुगर मिल गेट हुई भाकियू की महापंचायत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल गेट पर सोमवार को भाकियू की मासिक पंचायत ठाकुर ओमकार की अध्यक्षता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार कुंवर सिंह के संचालन में हुई। इस मौके पर मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा और जिला महासचिव दिनेश त्यागी ने कहा कि जनपद की सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर इस सीजन से जुड़ा किसानों का करीब पांच सौ करोड़ का गन्ना पेमेंट बाकी है, लेकिन अपने ही गन्ने का पेमेंट न मिलने पर बकाया वसूली अभियान में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं बिजली निगम पांच हजार से ऊपर के बकाएदार किसानों के कनेक्शन कटे दिखाकर उन्हें जोड़ने की आड़ में छह सौ रुपये की अवैध वसूली कर रहा है। मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमानत अली ने कहा कि हाइवे पर बदरखा के सामने वाले स्वीकृत कट को बंद किए जाने से हादसों में बढ़ोतरी होने से कई की मौत और दर्जनों राहगीर घायल हो चुके हैं। तहसील घेराव के दौरान 27 जून को एसडीएम ने तीन दिन में कट खुलवाने का जो भरोसा दिया था, जो हवाई साबित होने पर विरोध में दस जुलाई को फिर से तहसील का घेराव कर बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुंवरपाल निमेष, मंडल उपाध्यक्ष शोभाराम और प्रधान आरिफ ने कहा कि क्षेत्र के जिन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, उनमें चकबंदी अधिकारी कर्मचारी भूमि की गलत मापतौल कराकर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जिला संरक्षक पीके वर्मा और जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहित चौधरी ने आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने में हो रही दिक्कत दूर करने को फिर से जन सूचना केंद्रों को अधिकार दिए जाने की मांग की। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबली त्यागी, ममता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रधान अय्यूब, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर, चमन, केप्टन राजेश, कुंवरपाल गुर्जर, मुशर्रफ, वसीम, बिलाल, नासिर, छोटे, जमशैद, सुरेंद्र, सतेंद्र, प्रवीन, ऋषिपाल, जागन, टीटू जाटव, धर्मपाल, सुशील त्यागी, नीलम त्यागी, प्रमोद त्यागी, मुशाहिद, राहुल त्यागी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें