जगन्नाथ रथ यात्रा में जलसेवा करेगा सेवा दल
हापुड़। जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर शहर कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन न्यू शिवपुरी में किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने रविवार को जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान जल सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया।
सेवा दल के शहर उपाध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि रथयात्रा के दौरान जल सेवा शिविर के साथ साथ श्रद्धालुओं के लिए बैठने की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। पूर्व विधायक गजराज सिंह और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा के नेता खुले आम गुंडागर्दी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमलों की भी कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया। बैठक की अध्यक्षता डा. हरीश कुमार ने की।
इस दौरान शहर महासचिव अनुप कुमार कर्दम, शहर कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग, कुनाल गौतम, धर्मेंद्र कश्यप, सुमित अग्रवाल, अरुण चौधरी आदि उपस्थित रहे।