फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने प्रोजेक्ट्स बनाकर लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने प्रोजेक्ट बनाकर लूटी वाहवाही
विज्ञापन


हापुड़। अच्छेजा स्थित एटीएमएस कालेज में इंजीनियरिंग डिप्लोमा फाइनल के छात्रों ने अभिनव प्रोजेक्ट बनाकर सभी का दिल जीत लिया। कालेज के स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट्स का अवलोकन करते हुए प्रबंध निदेशक रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रोजेक्ट्स छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाकर आत्म विश्वास का सृजन करते हैं। इनमें कला और विज्ञान दोनों का समावेश है। कार्यकारी निदेशक डा. राकेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के प्रोजेक्ट्स से जीवन की नींव तैयार होती है। पॉलिटेकिभनक के संयोजक पिंकल त्यागी ने कहा कि जो छात्र अपने आप को पहचानते हैं, वे ही आगे निकल जाते हैं। इस दौरान मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने ड्रोन, वॉयस कंट्रोलर, कार और सोलर ग्रास कटर प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। इन प्रोजेक्ट्स बनाने में दीपक, राहुल, राजेश, शिवम, सेतु, नितिन, आसिफ, अमन, गौरव, आकाश ने अपना हुनर दिखाया। सिविल इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक, अमित, बॉबी, सोमनाथ, समीर, प्रिंस, अंकित ने स्मार्ट सिटी का मॉडल बनाया। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग, प्योरिफायर, रिंग रोड आदि का प्रदर्शन किया। वहीं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र आबिद, मनीष, दीपांशू ने फायर अलार्म का प्रोजेक्ट बनाया। इस दौरान विद्युत बद्रा, विजय कुमार, मूलचंद, जितेंद्र कुमार, नकुल, टीसी सिंहल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें