चंडी मंदिर की सदस्यता खुली, विरोध शुरू
हापुड़। श्री चंडी मंदिर की प्रबंधक समिति की ओर सदस्यता के आवेदन के लिए प्रारुप जारी कर दिया गया है। लेकिन इसके साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है।
समिति के प्रधान जगदीश प्रसाद गोयल द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार समिति के लिए सदस्यता खोल दी गयी है। जारी घोषणा के अनुसार एक परिवार से एक ही सदस्य को समिति का सदस्य बनाया जा सकता है। लेकिन इस घोषणा के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। मनीष गर्ग ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि अभी तक समिति द्वारा एक परिवार से पांच पांच सदस्यों को समिति का सदस्य बनाया गया था। लेकिन अब केवल परिवार के एक ही सदस्य को सदस्यता दी जा रही है। इसका विरोध किया जाएगा।