फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के पड़ाव वाली जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सीएम पोर्टल पर हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के पड़ाव वाली जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सेना के पड़ाव वाली करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे बेचने के मामले में सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है। वहीं लीज पर देने के बाद वसूले गए राजस्व और भू अभिलेख के रिकार्ड की आरटीआई के तहत जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन

गांव गंदूनंगला निवासी हसन खां ने एंटी भूमाफिया समेत सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई हैं, जिनमें उल्लेख किया है कि गढ़ चौपला पर विभिन्न खसरा नंबरों से जुड़ी 44 बीघा 9 बिसा पक्की जमीन अभिलेखों में मिल्कियत शाही के तौर पर सरकारी भूमि दर्ज है। जिसमें ब्रिटिश शासन काल के दौरान मिलिट्री का पड़ाव होता था। शिकायत कर्ता का कहना है रक्षा संपाद अधिकारी आईटीईएस मेरठ छावनी ने गढ़ बांगर से जुड़ी सरकारी भूमि को खरखौदा के केदार नाथ त्यागी को लीज पर दिया था, जिसमें काफी दिन तक वे खेतीबाड़ी करते रहे। लेकिन बाद में सेना के पड़ाव वाली इस भूमि को 39 हजार रुपये वार्षिक लगान पर भजन कौर को लीज पर दे दिया गया था। कई दशक बीतने के बाद लीज पर ली गई जमीन को अवैध रूप में बेच दिया गया है, जिसमें अब दर्जनों दुकान और मकानों का निर्माण हो चुका है। हालांकि जमीन का काफी हिस्सा अभी खाली पड़ा हुआ है। शिकायत कर्ता ने आरटीआई कानून के तहत भी जानकारी मांगी है कि लीज पर दी गई सेना के पड़ाव वाली सरकारी भूमि को बेचने का अधिकार किसने दिया और लीज पर देने के बाद सरकार को कितना राजस्व मिल पाया। मिलिट्री के पड़ाव से जुड़ी सरकारी भूमि को बेचे जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराकर सरकारी भूमि को मुक्त कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन अब पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें