फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी कर्मियों से लूट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन बीतने के बाद भी नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर में कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर दिन दहाड़े गैस एजेंसी कर्मियों से लूट के मामले में चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

गढ़ नगर में तहसील रोड पर स्थित भारत गैस एजेंसी पर कार्यरत हैड डिलीवरी मैन विपिन अपने साथियों के साथ मंगलवार की दोपहर नक्का कुआं रोड पर कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर उपभोक्ताओं को सिलिंडरों वितरण कर रहा था। करीब तीन बजे तीन बदमाशों ने विपिन समेत डिलीवरी मैन धनश्याम और जीत सिंह को तमंचों के बल पर आतंकित करते हुए एक लाख पांच हजार रुपये और पर्चियों से भरा बैग लूट लिया था। इसके बाद बदमाश पीछे से आई एक कार में सवार होकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों तक नगर समेत आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके। घटना के संबंध में विपिन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। इंस्पेक्टर हरेराम सिंह का कहना है कि टीम का गठन कर बदमाशों की सुरागरसी कराई जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें