फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना हिमाचल एक्सप्रेस का इंजन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना हिमाचल एक्सप्रेस का इंजन फेल
विज्ञापन


हापुड़। ऊना से वाया दिल्ली बरेली होती हुई टनकपुर तक जाने वाली ऊना हिमाचल एक्सप्रेस का इंजन बृहस्पतिवार सुबह कुचेसर चौपला के पास फेल हो गया। करीब तीन घंटे बाद हापुड़ से इंजन भेजकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस दौरान करीब तीन ट्रेन बाधित रही। यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
ऊना हिमाचल एक्सप्रेस करीब आठ बजे हापुड़ स्टेशन से बरेली की तरफ निकाली थी। जैसे ही ट्रेन कुचेसर रोड चौपले के पास पहुंची तो अचानक ट्रेन के इंजन का पावर फेल हो गया। मामले में जानकारी ड्राइवर ने तुरंत कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में हापुड़ स्टेशन को इस संबंध में अवगत कराने के बाद दूसरा इंजन भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि तभी दूसरे इंजन को मौके पर भेजकर उसे बदला गया। कुल मिलाकर करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया जा सका। ट्रेन खड़ी रहने के कारण गर्मी में यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मेगा ब्लाक के कारण इंजन फेल होने के कारण दूसरी ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई। स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि इंजन का पावर फेल हो गया था। जिसके कारण करीब तीन घंटे तक ट्रेन रुकी रही। बाद में उसे आगे की ओर रवाना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें