फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोयना के जंगल में चल रहा अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोयना के जंगल में चल रहा अवैध खनन
विज्ञापन


हापुड़। प्रशासन की लाख सख्ती के बावजूद खनन माफिया क्षेत्र में अवैध रूप से खनन करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार रात मोदीनगर रोड स्थित गांव गोयना में खनन कर रहे एक डंपर को खनन इंस्पेक्टर ने सीज कर दिया। उसके खिलाफ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोयना के जंगल में पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि यहां किसी सरकारी स्थान पर मिट्टी डाले जाने की अनुमति थी। लेकिन सरकारी कार्य की आड़ में ठेकेदार द्वारा प्राइवेट स्थान पर भराव किया जा रहा था।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति की शिकायत पर बृहस्पतिवार रात खनन निरीक्षक ने मौके पर छापा मारा। यहां छापे के दौरान टीम ने एक डंपर को जब्त कर लिया। खनन निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर को जब्त कर उसे सीज किया जा रहा है। जबकि जुर्माने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि खनन के मामले में आ रही शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जो भी अवैध रूप से खनन में लिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें