नकली कीटनाशक दवाओं की सूचना पर मारा छापा
हापुड़। गढ़ रोड पर नकली कीटनाशक दवाओं के बेचे जाने की सूचना पर एक निजी कंपनी ने छापा मारा। जिससे कीटनाशक के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में दुकानें बंद हो गयी। जिसके बाद टीम बैरंग लौट गयी।
कीटनाशक दवाई बनाने वाली एक निजी कंपनी के पदाधिकारी जीतू शर्मा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी, कि नगर की दुकानों पर नोमीनो गोल्ड नामक नकली कीटनाशक दवाएं बिक रही हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा जिन फसलों में इन दवाओं को लगाया जा रहा है वह बेहद घातक हैं। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी को सूचना दी। उन्होंने संबंधित दुकान को चिन्हित कर सूचना देने के लिए कहा। जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में दोपहर को गढ़ रोड स्थित कुछ दुकानों पर छापेमार कार्रवाई शुरू की गयी। लेकिन पहली ही दुकान पर पहुंचने के बाद दुकानदारों को छापे की भनक लग गई। जिसके बाद कीटनाशन बेचने वाली अधिकतर दुकानें बंद हो गयी। फिलहाल टीम जल्दी ही एक बार फिर छापेमार कार्रवाई करने की बात कहते हुए लौट गई।