फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से हो गोआश्रय निर्माण कार्य: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोआश्रय निर्माण कार्य में न बरतें लापरवाही: डीएम
विज्ञापन


हापुड़। बेसहारा गोवंशों को जल्द से जल्द गोसंरक्षण केंद्रों में पहुंचाने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागागर में मंगलवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बावजूद गोवंश संरक्षण आश्रय स्थल पर कार्य नहीं कराया जा रहा है। गोवंश आश्रय स्थलों पर कार्य में तेजी लाएं। दो दिन के अंदर सभी आश्रय स्थलों पर वॉल पेंटिंग एवं पौधारोपण का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में बनाए जा रहे स्थाई गौशालाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए कार्य को समय से पूर्ण कराया जाए। गौशालाओं में उचित प्रकाश व्यवस्था, वार्मिंग कंपोस्ट पिट, समरसेबल पंप, हरा चारा, भूसा रखने के लिए उचित स्थान एवं जहां पर अधिक भूमि चिन्हित की गई है, वहां पर चारा उगाने की व्यवस्था भी कराई जाए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी गोवंश संरक्षण केंद्रों में विद्युत कनेक्शन लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन, उप जिलाधिकारी गढ़ राममूर्ति त्रिपाठी, धौलाना विशाल यादव, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें