भाजपा ने लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया
हापुड़। कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार द्वारा देश में इमरजेंसी लगाये जाने वाले आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान इस दिन गिरफ्तार किए गए लोकतंत्र सेनानियों को भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग ने कहा कि आपातकाल के समय संपूर्ण देश में नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। सभी विरोधी राजनीतिक दलों के नेताओं को जेलों में डाल दिया गया था। समाचार पत्रों पर सेंसर लागू कर दिया गया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी सोहनलाल छाबड़ा, रामानंद त्यागी, सुरेश चंद जैन अशोक कुमार शर्मा, मधुसूदन दयाल, महेश अशोक कुमार गर्ग, हरीश मित्तल, ऋषि राम, शकुंतला देवी, विनोद अग्रवाल, ऋषि पाल, प्रेम नारायण आदि को शॉल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल, सुरेश चंद जैन, डा. शिव कुमार, हरिओम शर्मा, प्रमोद जिंदल, मूलचंद त्यागी, संजय त्यागी उपस्थित रहे।