फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से भागे प्रेमी युगल ने शादी रचा दिल्ली में रजिस्ट्रेशन कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से भागी युवती ने प्रेमी संग की शादी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुर गढ़ क्षेत्र के एक गांव से भागे प्रेमी युगल ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। अब युवती ने एसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव की युवती अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ 15 जनवरी को घर छोड़कर चली गई थी, जिसने दस जून को आर्य समाज मंदिर में प्रेमी के साथ शादी रचाकर 13 जून को सिविल लाइंस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट दिल्ली कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा लिया। प्रेमी संग शादी रचाने वाली युवती ने एसपी हापुड़ को पत्र भेजा है। इसमें उल्लेख किया गया है कि पिता ने उसकी मर्जी के बिना रिश्ता तय कर दिया था। इससे नाराज होकर वह गांव में ही रहने वाले प्रेमी के साथ अपनी मर्जी और किसी भी जोर दबाव के बिना घर छोड़कर चली गई थी। युवती का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी रचाई है। उसे आशंका है कि उसके परिजन उसकी और प्रेमी की हत्या कर सकते हैं। इसलिए उसे और प्रेमी को पुलिस सुरक्ष मुहैया कराई जाए। एसओ रवि रतन का कहना है कि संबंधित मामले में लड़की को नाबालिग दर्शाते हुए उसके पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया हुआ है, इसलिए लड़की का आयु प्रमाण पत्र और उसके द्वारा दिल्ली में रजिस्टर्ड कराई गई शादी से जुड़े अभिलेखों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें