फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सुरक्षा सप्ताह के समापन पर निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक रैली निकाल ट्रैफिक नियमों के के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


हापुड़। परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन बाइक रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। रैली में परिवहन विभाग, पुलिसकर्मी और शिक्षकों ने रैली में भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, एआरटीओ प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर के फ्री गंज रोड पर कचहरी के बाहर से शुरू होकर रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड, दिल्ली रोड होते हुए आनंद विहार में लोहिया पार्क पर समाप्त हुई। रैली में सभी दो पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट लगाए हुए थे। रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेल्मेट जरूर पहनें, जबकि चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं। यातायात के सभी नियमों का पालन करने से जाम और दुर्घटना सभी से निजात मिल सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालयों में छात्रों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एआरटीओ प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इसलिए लोग इनका पालन कर सुरक्षित रहें। एआरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने कहा कि नियम तोड़ने से दूसरे लोगों को भी नुकसान होता है। इस दौरान परिवहन विभाग के पीटीओ मनोज गुप्ता, जनपद यातायात प्रभारी अजयवीर सिंह, एसएसआई अश्वनी कुमार, उप निरीक्षक राजीव कुमार, राम आसरे तिवारी, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें