इंटरसिटी और मेमू को रद्द किए जाने का विरोध
हापुड़। इंटरसिटी अप एंड डाउन को रद्द किए जाने की सूचना और मेमू ट्रेन के दिसंबर से रद्द रहने के कारण दैनिक यात्रियों में रोष है। इस संबंध में रेल मंत्री को पत्र भेजा गया है।
पत्र में दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि रेलवे बोर्ड द्वारा इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप. डाउन) को रद्द किया जा रहा है। इसके कारण करीब पांच हजार यात्रियों के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही रेलवे के राजस्व को हानि होगी। मेमू ट्रेन को भी बिना किसी सूचना के दिसंबर से रद्द किया हुआ है। उन्होंने रद्द चल रहीं ट्रेनों को जल्द से जल्द चलाने की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने हापुड़ से नई दिल्ली के लिए नई शटल चलाने, ब्रजघाट के दिल्ली के लिए कोई ट्रेन, गाजियाबाद से गजरौला के लिए ईएमयू चलाने, हापुड़ स्टेशन पर न रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिएए सहारनपुर से हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, वृंदावन तक के लिए ईएमयू या मेमू ट्रेन चलाने के लिए मांग की है। मांग करने वालों में इमरान मेहम्मद, डा. रवि वशिष्ठ, उमेश बंसल, हरिशंकर शर्मा, विजेंद्र तोमर, ज्योति, लक्ष्मी, जितेंद्र, सचिव, रोहताश, विपिन, नरेश, पिंटू आदि शामिल रहे।