हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चालकों को नहीं मिलेगा तेल
हापुड़। यातायात सप्ताह के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोप पंप पर तेल नहीं मिलेगा। चार पहिया वाहन के चालकों को भी सीट बेल्ट लगानी होगी। इस संबंध में एसपी ने समस्त थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारी को निर्देशित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक डा.यशवीर सिंह ने कहा कि 17 जून से सड़क यातायात सप्ताह शुरू हो चुका है। वाहन चालकों को यातायात के नियमों से अवगत कराया जा रहा है। दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट अनिवार्य किया गया है।
उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपील की है वह भी हेलमेट पहने। क्योंकि पुलिस हेलमेट पहनेगी तो आम जनता भी इस नियम का अवश्य ही पालन करेगी। इस संबंध में उन्होंने समस्त थाना प्रभारियों व यातायात प्रभारी को अवगत करा दिया है।