फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जिले में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जिले में शुरू
विज्ञापन


हापुड़। सीएमओ डा. राजवीर सिंह ने कहा कि प्रथम बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना के तहत तीन किश्तों में पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। जिले में योजना संबंधी पखवाड़ा शुरू हो गया है, जिसके तहत गर्भवती महिलाओं के फार्म भराएं जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. राजवीर सिंह बृहस्पतिवार को मातृत्व वंदना योजना को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली महिला और बच्चे को स्वस्थ्य रखना है। तीन किश्तों में पांच हजार रुपये देने का प्रावधान इसलिए किया गया है, ताकि महिलाएं पौष्टिक भोजन कर सकें, साथ ही जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य रहें। एसीएमओ डा. रेखा शर्मा ने कहा कि 20 जून से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पखवाड़ा शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव, शहर में घूमकर प्रथम बार गर्भित महिलाओं के फार्म भरा रहे हैं, महिलाएं इसमें सहयोग करें ताकि उन्हें पांच हजार रुपये की राशि मिल सके। डीपीसी परीक्षित तेवतिया ने बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को प्रथम किश्त के रूप में एक हजार, दूसरी किश्त में दो हजार व तीसरी किश्त में दो हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इस दौरान डीपीएम सतीश, डीपीए नीलम आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें