फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के वकील ने बार का हड़ताल प्रस्ताव फाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल का प्रस्ताव फाड़ने पर वकीलों ने किया हंगामा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। एसडीएम कोर्ट में हड़ताल के प्रस्ताव को एक वकील द्वारा फाड़े जाने पर जमकर हंगामा हुआ। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व वकीलों के रोष को देखते हुए लिखित में माफीनामा देने के बाद मामला शांत हुआ।
गढ़ तहसील क्षेत्र के एक गांव में महिला के लिए आरक्षित प्रधान पद पर 2015 में हुए मतदान में दो महिलाओं को बराबर वोट मिले थे, जिस पर निर्वाचन अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक ने लकी ड्रॉ प्रक्रिया में पर्ची निकलने का उल्लेख कर एक महिला को विजय घोषित कर दिया था। लेकिन पराजित प्रत्याशी ने इसके खिलाफ एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई मंगलवार को होनी थी। लेकिन लंच के बाद बार एसोसिएशन ने एसडीएम कोर्ट में हड़ताल का प्रस्ताव भेज दिया। जिसका पता लगते ही हापुड़ से पैरवी करने आए वकील के तेवर चढ़ गए, जिसने हड़ताल के प्रस्ताव को फाड़ दिया और चुनाव याचिका संबंधी मामले में सुनवाई की मांग करने लगा। जिसका पता लगते ही स्थानीय वकीलों समेत बार पदाधिकारियों में रोष फैल गया और हंगामा करने लगे। बाद में गलती का अहसास होने पर हापुड़ के वकील ने बार अध्यक्ष और सचिव के नाम लिखित माफीनामा सौंप दिया, जिसमें उल्लेख किया है कि लगातार पांचवीं बार हड़ताल होने से चुनाव याचिका के मामले में सुनवाई न होने से आवेश में उससे गलत कदम उठ गया था। जिसका उसे बेहद अफसोस है और वह भविष्य में इस तरह की कोई पुनरावृत्ति नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते वे दो दिनों से कचहरी नहीं आ रहे हैं, लेकिन मंगलवार को हुई घटना की उन्हें जानकारी मिल गई है। उन्होंने बताया कि बार का हड़ताल प्रस्ताव फाड़ने से जुड़ा लिखित माफीनामा आने पर मामला किसी भी कार्रवाई के बिना निपट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें