फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बिल में जुड़कर आ रही लाखों की बकायेदारी से सीएम को कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल जमा करने के बाद भी बकाएदारी के नोटिस से सीएम को कराया अवगत
विज्ञापन


हापुड़। क्षेत्रीय विधायक विजयपाल आढ़ती ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें लगभग छह हजार से अधिक किसानों का बिजली का अधिक बिल आने के मामले से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की दो सड़कों को चौड़ा कराने समेत अनेक समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि जनपद के लगभग छह हजार से अधिक किसान ऐसे हैं जो अपने नलकूप के बिल लगातार जमा करा रहे हैं। इसके बावजूद उनके बिल में बकाया राशि जुड़कर आ रही है। कई किसानों पर तो लाखों रुपये का बकाया दर्शाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ऊर्जा निगम के स्थानीय अधिकारियों से लेकर प्रबंध निदेशक तक को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस समस्या से किसान काफी परेशान हैं। जल्द ही से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि बाबूगढ़ से बीबीनगर मार्ग पर पांच किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा कराया जाए। इससे ग्राम बाबूगढ़, बछलौता, काकौड़ी, छपकौली लुखराड़ा, भिम्बयारी, भड़ंगपुर आदि गांवों के ग्रामीणों के अलावा लगभग पचास हजार लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही हापुड़ दोयमी मार्ग को भी चौड़ा कराया जाए इससे ग्राम दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, खड़खड़ी, मुरादपुर, असरा, निजामसर आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि जनपद में जिला अस्पताल के भवन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है, लेकिन अभी उपकरण खरीदने के लिए धनराशि शासन से नहीं मिल सकी है। उन्होंने धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराने और अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती जल्द कराने की मांग की। इससे गरीब लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा सरकार की अन्य योजनाओं को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें