फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील की हवालात में बंद युवक से कुकर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील की हवालात में बंद युवक से कुकर्म का प्रयास
विज्ञापन


हापुड़। बैंक का ऋण न चुकाने पर तहसील हवालात में बंद एक युवक के साथ बंद तीन लोगों ने कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गयी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवलोक कालोनी निवासी एक युवक के पिता ने करीब ढाई साल पहले एक बैंक से आठ लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण न चुकाने पर तहसील प्रशासन ने युवक को हिरासत में लेकर राजस्व हवालात में बंद कर दिया। आरोप है कि उसके साथ हवालात में बंद तीन अन्य लोगों ने कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। उसे लात घूंसों से जमकर मारा गया। गंभीर रूप से घायल होने पर तहसील कर्मचारियों ने उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीएम सदर सत्यप्रकाश मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच की।
विज्ञापन

सदर एसडीएम सत्य प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें