फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज आने से एक मकान में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई वोल्टेज से एक मकान में लगी आग, कई घरों में उपकरण फुंके
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हाई वोल्टेज आने से एक मकान में आग लग गई। वहीं दर्जनों घरों में घरेलू उपयोग के बिजली उपकरण फुंक गए।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में सोमवार की रात को हाई वोल्टेज की बिजली सप्लाई आने से असलम के घर में आग लग गई। मकान के आंगन में सो रहे परिजनों को अनहोनी से बचने को बाहर निकलना पड़ा। आसपास के ग्रामीणों को आग पर काबू पाने में काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा हाई वोल्टेज की सप्लाई आने से बुंदू, शान मोहम्मद, अनीस समेत दर्जनों मकानों में फ्रिज, इंवर्टर, पंखे, कूलर समेत अन्य बिजली उपकरण फुंक गए। प्रधान पति मुबारिक अली का कहना है कि हाई वोल्टेज की सप्लाई आने से ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी विभागीय स्तर से भरपाई कराने के साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि गांव में रमपुरा बिजलीघर से सप्लाई आती है, जिसकी लाइन के तार जर्जर होने से कटौती, हादसे और हाई वोल्टेज आने की समस्या बनी है। जर्जर तारों को बदलवाने को गढ़ के तहसील दिवस में भी शिकायत दी गई है। एसडीओ रामशरण ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल कोई भी सूचना अथवा शिकायत नहीं आई है, लेकिन अब विभागीय स्तर से जांच पड़ताल कराकर हाई वोल्टेज आने से जुड़ी तकनीकी खामी को अविलंब दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें