फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीडीओ व एडीएम आवास की भूमि के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ व एडीएम आवास की भूमि के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन


हापुड़। डीएम आवास का निर्माण शुरू होने के बाद अब जिले में दूसरे अधिकारियों के आवासों के लिए भी कार्यवाही तेज कर दी गयी है। डीएम ने आनंद विहार परियोजना में सीडीओ और एडीएम के आवासों के लिए प्लाट खरीदने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

हापुड़ के जिला बनने के बाद यहां अनेक सरकारी कार्यालय तो बन गए हैं। लेकिन डीएम और प्राधिकरण के वीसी को छोड़कर दूसरे अधिकारियों के आवास नहीं बन सके हैं। मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के आवास का निर्माण के लिए अभी भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। प्राधिकरण की आनंद विहार योजना में जिलाधिकारी आवास के निकट मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी के आवास के लिए 4850 वर्ग मीटर का प्लॉट प्राधिकरण से खरीदा जाना है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक आवास के लिए भी 4850 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा जाना है। डीएम अदिति सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी के प्लाट खरीदने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें