फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतक्रिमण, पॉलीथिन और आवारा गोवंशों के मामले में ढिलाई न बरते अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा गोवंशों के मामले में ढिलाई न बरते के निर्देश
विज्ञापन


हापुड़। शासन ने आवारा गोवंश, पॉलीथिन और अतिक्रमण के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है। शासन इन तीन बिंदुओं पर निर्णायक कार्यवाही के निर्देश देते हुए लापरवाही न बरतने को कहा है। अधिकारियों को स्पष्ट आदेश हैं कि गंभीरता से काम न करने वाले अधिकारी खुद को जिले से बाहर समझें।
शासन के मुख्य सचिव अनूप सिन्हा ने जारी निर्देशों में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गोवंश आवारा रूप से सड़कों पर घूमते पाये गए तो कार्रवाई अधिकारियों पर होगी। सरकार गो आश्रय स्थलों को लेकर गंभीर है। पॉलीथिन को लेकर भी जारी शासन के निर्देशों के अनुपालन में अभियान चलाया जाए। इसके अलावा उन्होंने अतिक्रमण को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन आदेशों को न मानने वाले अधिकारी अपने आप को जिले से बाहर समझें। इस सिलसिले में कुछ दिन पहले मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि शासन के निर्देशों के तहत जिले में स्वच्छता अभियान और अतिक्रमण जैसे मुद्दों से निपटने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। गोवंशों के संरक्षण के लिए भी तेजी से कार्य किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें