फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेट फार्म की बजाए इंटर सिटी ट्रेन मैन लाइन पर आने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेट फार्म की बजाए मुख्य लाइन पर आ रही इंटर सिटी, यात्री परेशान
विज्ञापन


गढ़मुक्तेष्वर। प्लेट फार्म की बजाए इंटर सिटी ट्रेन मैन लाइन पर आने से परेशानी के साथ ही महिला, बच्चे, दिव्यांग, बुजुर्गों को ट्रेन में चढ़ने उतरने को लाइन पार करने के दौरान हादसों का डर भी रहता है। दैनिक यात्रियों ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर ट्रेन को प्लेटफार्म पर ही रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ के मॉडल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। दो सप्ताह के भीतर इंटर सिटी ट्रेन आठ दिन प्लेटफार्म की बजाए मुख्य लाइन पर आकर रुकी है, जिससे गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, नानपुर क्षेत्र के यात्रियों समेत गंगा भक्तों को ट्रेन में उतरने चढ़ने के दौरान दिक्कत झेलने के साथ ही अनहोनी का डर भी बना रहता है। प्लेटफार्म की बजाए मैन लाइन पर ट्रेन रुकने से सर्वाधिक दिक्कत महिला, बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को झेलनी पड़ रही हैं, क्योंकि लाइन पार करने के दौरान आगे पीछे से ट्रेन आने की संभावना रहती है। दैनिक यात्री गजेंद्र सिंह, अमित शर्मा, ईशू, रवि, राहुल, जतिन, राजन, सौरभ, परवीन, लक्की, परविंदर का कहना है कि दो सप्ताह में आठ दिन इंटर सिटी प्लेटफार्म की बजाए मैन लाइन पर आकर रुकने से लाइन पार करने में दिक्कत होने के साथ ही जान भी हथेली पर रखना मजबूरी हो जाती है। यात्रियों का कहना है कि यात्रियों का कहना है कि पूछताछ करने पर स्टेशन स्टाफ कभी कोयले की रेक उतरने और तो कभी लाइन में तकनीकी खराबी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है। इसलिए रेलवे विभाग की वेब साइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए इंटर सिटी को प्लेटफार्म पर रुकवाने की गुहार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें